ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / india / गंगा नदी में शवों के मिलने पर फूटा बॉलीवुड सितारों का गुस्सा, सिस्टम...

गंगा नदी में शवों के मिलने पर फूटा बॉलीवुड सितारों का गुस्सा, सिस्टम को जिम्मेदार ठहराया

13-May-2021 10:28 AM

DESK: उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच गंगा नदी में अब तक कई शवों के मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। बीते दिनों बक्‍सर और गाजीपुर के आस पास गंगा नदी में कई शव मिले थे। इस मामले ने उस समय काफी तूल पकड़ लिया जब पटना हाईकोर्ट के अलावा केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संज्ञान लिया हैं। वहीं गंगा में लगातार मिल रहे शवों को लेकर बॉलीवुड स्टार्स भी हैरान हैं। इसे लेकर सरकार सिस्टम को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।



बॉलीवुड के मशहूर गायक और अभिनेता फरहान अख्तर ने गंगा में मिल रहे शवों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस घटना के लिए व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया है। फरहान अख्तर ने इसके लिए सिस्टम को जिम्मेदार ठहराया।अभिनेता ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'नदियों में बह कर शवों के आने और किनारे पर लगने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं और यह निश्चित रूप से दिल तोड़ देने वाली है। एक न एक दिन वायरस जरूर हारेगा, लेकिन इस तरह की खामियों के लिए सिस्टम में जवाबदेही तय होनी ही चाहिए। जब तक यह नहीं होता है, तब तक महामारी का चैप्टर खत्म नहीं होगा।




वहीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने भी गंगा में मिल रहे लोगों के शवों को लेकर दुख जताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि, 'इस महामारी ने इंसान‍ियत का सबसे खराब चेहरा सामने लाकर रख दिया है। वह जो लाशें तैर रही हैं, वह कभी जिंदा थे, वह किसी की मां, बेटी, प‍िता या बेटा थे। अगर आपका शव नदी किनारे मिलती या आप अपनी मां का शव नदी पर तैरता देखते तो कैसा लगता? सोच भी नहीं सकते..हैवान'।




news image


बालीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने भी इस घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'संदिग्ध कोविड के 100 से अधिक शवों को गंगा में बहा दिया गया। दुखद..ब्रत। विश्वास से परे..।' अभिनेता जावेद जाफरी ने भी ट्विटर पर एक खबर शेयर कर लिखा, 'यह दुखद और भयावह है'। इनके अलावा बॉलीवुड के और भी कई स्टार्स भी गंगा में मिल रहे शवों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।



आपको बता दें कि बिहार राज्य के बक्सर से लगे यूपी के बलिया, गाजीपुर, हमीरपुर में गंगा के किनारे मिले 70 से ज्यादा शवों के अलावा लगातार अन्य शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। एक साथ बड़ी तादाद में शवों को देखे जाने के बाद स्‍थानीय प्रशासन ने जेसीबी से गड्ढे खुदवाकर सभी शवों को दफना दिया था। इससे पहले कई शवों का कोविड टेस्‍ट करने के लिए सैंपल लिया गया। बक्‍सर जिले के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने कई शवों का प्रशासन के अनुरोध पर पोस्‍टमॉर्टम भी करवाया था। 


इसे लेकर सियासत भी तेज हो गयी है। इस मामले पर पटना हाईकोर्ट के अलावा केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तक संज्ञान ले चुके हैं। अब बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री और राष्‍ट्रीय जनता दल के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सरकार पर इस मसले को लेकर बड़ा हमला बोला है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि 'जिंदा रहते इलाज नहीं मिला और मरने के बाद कफन तक नसीबन नहीं, हिंदुओं के शवों को दफनाया जा रहा है'