Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत
28-Jan-2021 05:15 PM
DESK : केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 2 महीने से ज्यादा वक्त से चल रहा किसान आंदोलन अब दम तोड़ता नजर आ रहा है. 26 जनवरी को दिल्ली में हुए हंगामे के बाद अब किसानों का धरना खत्म कराने के लिए यूपी सरकार ने भी कमर कस ली है. योगी सरकार ने किसानों का धरना खत्म कराने के लिए सभी जिलों के एसपी और डीएम को निर्देश दिया है.ज
गाजीपुर बॉर्डर खाली करने का निर्देश
दिल्ली से सटे गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा बलों की भारी तादाद में तैनाती की गई है. यहां पर सैनिक बलों की कई कंपनियां तैनात की गई हैं. दिल्ली नोएडा बॉर्डर को पहले ही खाली कराया जा चुका है और अब सबकी नजरें गाजीपुर बॉर्डर और सिंघु बॉर्डर पर टिकी हुई थी, लेकिन डीएम ने गाजीपुर बॉर्डर खाली करने का निर्देश दिया है. सुरक्षा बलों ने भी थोड़ी देर पहले गाजीपुर बॉर्डर पर फ्लैग मार्च किया है. यहां यूपी पुलिस के कई बड़े अधिकारी कैंप कर रहे हैं और माना जा रहा है कि गाजीपुर बॉर्डर पर जल्द ही कोई बड़ा एक्शन लिया जा सकता है.
धरना खत्म कराने का निर्देश
सूत्रों की माने तो योगी सरकार ने अपने प्रशासनिक अधिकारियों को यह निर्देश दे दिया है कि हर हाल में गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहा किसानों का धरना खत्म कराया जाए. बीती रात गाजीपुर बॉर्डर पर रातभर बत्ती गुल रही और अब इस इलाके में पानी की सप्लाई भी बंद कर दी गई है. 26 जनवरी के बाद कई किसान संगठनों ने किसान आंदोलन से खुद को अलग कर लिया है, जबकि बाकी बचे हुए लोग अब धीरे-धीरे घरों को लौटने लगे हैं. सुरक्षा बलों की भारी तैनाती को देखते हुए किसान डरे हुए हैं और अब ऐसा लग रहा है कि गाजीपुर बॉर्डर को जल्द ही खाली करा लिया जाएगा.