ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल

राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर

जो लोग सिलेंडर की जगह पाइपलाइन वाली गैस यूज करते हैं, उन्हें भी एक सिलेंडर की रकम 853 रुपये बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा।

delhi

03-Feb-2026 08:25 PM

By First Bihar

DESK: जिन लोगों का राशनकार्ड बना हुआ है, उनके लिए अच्छी खबर आ रही है। राशनकार्ड धारकों को अब होली और दिवाली पर गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। होली और दीवाली पर राशनकार्ड धारकों के बैंक अकाउंट पर सिलेंडर की रकम भेजी जाएगी। जिसे खाते से निकालकर लोग सिलेंडर खरीद पाएंगे। 


राशनकार्ड धारकों के लिए यह व्यवस्था दिल्ली सरकार करने जा रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस बात की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के सभी राशनकार्ड धारकों को होली और दिवाली पर निशुल्क गैस सिलेंडर दिया जाएगा। हमने अपने संकल्प पत्र में होली और दीवाली पर निशुल्क गैस सिलेंडर देने का जो वादा किया था, जिसे आज कैबिनेट में पास किया गया। इसके लिए 242 करोड़ की मंजूरी दी गयी है। 


दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि हमारी सरकार की तरफ से दिल्ली में रहने वाले राशनकार्ड धारियों को साल में दो घरेलू गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। यह घोषणा हमने अपने संकल्प पत्र में किया था, कहा था कि दिल्ली में हमारी सरकार बनी तो होली और दिवाली में साल में दो बार गैस सिलेंडर मुफ्त देंगे। आज हमने अपना वादा पूरा किया। होली से पहले राशनकार्ड धारकों को डीबीटी के जरिए सिलेंडर के लिए पैसे दिये जाएंगे। 


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि अभी तक रजिस्टर्ड राशनकार्ड धारकों की संख्या 17.5 लाख है। सीएम रेखा ने इस दौरान एक और बात बताई, कहा कि जो पाइपलाइन गैस इस्तेमाल करते हैं, उन्हें भी सरकार ने बड़ी राहत दी है। रेखा गुप्ता ने कहा कि जो लोग सिलेंडर की जगह पाइपलाइन वाली गैस यूज करते हैं, उन्हें भी एक सिलेंडर की रकम 853 रुपये ट्रांसफर किया जाएगा।


दरअसल दिल्ली बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में एक संकल्प पत्र जारी किया था। जिसमें होली और दिवाली के मौके पर EWS परिवारों की महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का वादा किया था। इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 500 रुपये प्रति सिलेंडर की रियायती दर पर सिलेंडर उपलब्ध कराने की भी बात कही थी, जिसे दिल्ली की मुख्यमंत्री ने पूरा करने का काम किया है।