ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर

Home / india / इंदौर: ट्रैवलर, बाइक और टैंकर में जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 17 घायल

इंदौर: ट्रैवलर, बाइक और टैंकर में जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 17 घायल

Indore Road Accident: इंदौर के महू में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है वहीं 17 लोग घायल हैं।

07-Feb-2025 12:40 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Indore Road Accident: इंदौर के महू में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें  4 लोगों की मौत हो गई है वहीं 17 लोग घायल हैं। दरअसल उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर कर्नाटक लौट रहे यात्रियों से भरे ट्रैवलर वाहन ने पहले दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी। इसके बाद वह एक टैंकर में घुस गया, हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 घायल हो गए हैं। घटना इंदौर के पास मानपुर के भैरव घाट में शुक्रवार सुबह की है। ट्रैवलर में सवार यात्री महाकाल दर्शन कर कर्नाटक लौट रहे थे।

 

पुलिस के अनुसार तेज गति से आ रहे ट्रैवलर वाहन ने पहले दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी। इसके बाद वह एक टैंकर में जा घुसा। टक्कर से बाइक सवार युवक उछल कर दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गए,जबकि ट्रैवलर वाहन में सवार दो महिला यात्रियों की जान भी चली गई। वाहन में सभी यात्री कर्नाटक के थे। वे उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। हादसे में  कुछ यात्रियों को गंभीर चोट आई है जिन्हें इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है।


इस भीषण हादसे में बाइक सवार  हिमांशु और शुभम की मौत हो गई। दोनो महू क्षेत्र के ही निवासी थे। वहीं घायलों में सविता, सुभाष रेन, तीरथ पिता रामचंद्र, श्रुति पिता अमर, सागर, भाव सिंह, शिव पिता श्रीकांत, बबीता पति फकीरा, मालती पति कृष्णा, सुनीता पति श्रीकांत, प्रशांत, लता, नीलू और बांगला वडियप्पा व अन्य शामिल हैं।