ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / india / पूर्व विधायक और भाजपा नेता ने किया सुसाइड, सरकारी आवास में खुद को...

पूर्व विधायक और भाजपा नेता ने किया सुसाइड, सरकारी आवास में खुद को मारी गोली

20-Mar-2025 04:22 PM

By First Bihar

J&K: बांदोपोरा के गुरेज से पूर्व निर्दलीय विधायक व बीजेपी नेता मोहम्मद फकीर मोहम्मद खान ने सरकारी आवास में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर दी। घटना श्रीनगर के तुलसी बाग की है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना के सभी बिन्दुं की जांच कर रही है। 


घटना की पुष्टि भाजपा के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुने गये फकीर मोहम्मद खान 2020 में बीजेपी में शामिल हुए थे। आज उन्होंने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। लेकिन उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। फकीर मोहम्मद खान ने खुद को गोली क्यों मारी यह सवाल हर कोई पूछ रहा है। मृतक के परिजनों से पुलिस बातचीत कर घटना की जानकारी ले रही है।