ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / india / Satyapal Malik: सत्यपाल मलिक के इंटरव्यू का पाकिस्तान में हुआ सियासी इस्तेमाल,संसद में...

Satyapal Malik: सत्यपाल मलिक के इंटरव्यू का पाकिस्तान में हुआ सियासी इस्तेमाल,संसद में हुआ जिक्र

Satyapal Malik: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बयान ने भारत-पाक के बीच सियासी हलचल बढ़ा दी है। पाकिस्तान ने उनके इंटरव्यू को संसद में उठाकर भारत पर निशाना साधा।

09-May-2025 10:25 AM

By First Bihar

Satyapal Malik:  जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के हालिया बयान ने एक बार फिर सियासी हलचल तेज कर दी है। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर मलिक की आलोचनात्मक टिप्पणियों को पाकिस्तान ने अपने पक्ष में इस्तेमाल करने की कोशिश की है। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद शाजिया मर्री ने मलिक के द वायर को दिए इंटरव्यू का हवाला देते हुए भारत सरकार पर निशाना साधा।


शाजिया मर्री ने संसद के विशेष सत्र में कहा कि भारत में खुद पूर्व राज्यपाल कह रहे हैं कि सुरक्षा व्यवस्था फेल हुई। जहां सेना और पुलिस तैनात होनी चाहिए थी, वहां एक भी सुरक्षाकर्मी नहीं था। उन्होंने मोदी पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री को शर्म आनी चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।


शाजिया ने यह भी कहा कि भारत में उठ रही आवाजों और सवालों को दबाने के लिए पाकिस्तान पर बिना सबूत आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर से पहले सत्यपाल मलिक के इंटरव्यू का ज़िक्र करते हुए कहा कि भारत अपने अंदर की विफलताओं से ध्यान भटकाना चाहता है।


हालांकि, ऑपरेशन सिंदूर के बाद सत्यपाल मलिक ने भारतीय सेना की बहादुरी की सराहना करते हुए केंद्र सरकार के साथ एकजुटता भी दिखाई थी। बावजूद इसके, पद से हटने के बाद से मलिक लगातार मोदी सरकार की नीतियों के आलोचक बने हुए हैं। वे कई बार व्यक्तिगत टिप्पणियों से भी नहीं चूके हैं, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री को "डरपोक" तक कह दिया था। इस घटनाक्रम के बाद भारतीय राजनीति और कूटनीति दोनों में इस बयानबाज़ी के असर को लेकर अब चर्चा तेज हो गई है।