बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
19-Apr-2025 10:24 PM
By First Bihar
UP NEWS: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के एक छोटे से गांव सुचेला से पहली बार विदेश नौकरी के सपने लेकर निकला युवक अनस उर्फ मुस्तफा अपनी पहली ही उड़ान में दुनिया को अलविदा कह गया। 21 वर्षीय अनस की सऊदी अरब में वेल्डिंग के काम की नौकरी लगी थी। यह उसके जीवन का सबसे बड़ा सपना था कि वो विदेश में काम करे और पहली बार हवाई जहाज में बैठे लेकिन यह उड़ान उसके जीवन की आखिरी यात्रा बन गई।
गुरुवार को अनस अपने गांव से सऊदी अरब के लिए निकला था। विमान में बैठने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तेज सिरदर्द हुआ और फिर उल्टियां शुरू हो गईं। फ्लाइट क्रू ने उसे प्राथमिक दवाएं दीं, लेकिन तबीयत लगातार बिगड़ती रही। हालात बिगड़ने पर विमान को इमरजेंसी में हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतारा गया, जहां उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर अनस के गांव पहुंची, घर में परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिवारवालों की खुशियां एक झटके में मातम में बदल गईं। अनस चार भाइयों में सबसे छोटा था और पूरे परिवार की उम्मीदों का केंद्र। उसकी मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जिसके बाद परिजन तुरंत हैदराबाद के लिए रवाना हो गये। जहां से वो अनस के पार्थिव शरीर को गांव लाएंगे। गांव के लोग भी शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं। अनस का बचपन से सपना था कि वह एक दिन विदेश में नौकरी करेगा और हवाई जहाज में सफर करेगा। लेकिन किसे पता था कि जिस विमान में उसने पहली बार कदम रखा, वही उसकी आखिरी मंजिल बन जाएगा।