ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / india / कोरोना से दूल्हे की मौत, दुल्हन समेत परिवार के 9 लोग पॉजिटिव

कोरोना से दूल्हे की मौत, दुल्हन समेत परिवार के 9 लोग पॉजिटिव

09-Dec-2020 07:54 AM

DESK: कोरोना संकट में शादी करना बहुत ही खतरनाक साबित हो रहा है. कोरोना से एक दूल्हे की मौत हो गई. जबकि दुल्हन समेत परिवार के 9 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए है. यह घटना यूपी के फिरोजाबाद की है.


25 नवंबर को हुई थी शादी

जिस दूल्हे की कोरोना से मौत हुई है उसकी 25 नवंबर को शादी हुई थी. जिसके बाद उसकी चार दिसंबर को मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि शादी के तुरंत बाद में दूल्हे को सर्दी और खांसी हुई थी. अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई. इसके बाद घर पर मौजूद सदस्य और रिश्तेदारों ने जांच कराई तो 9 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं.


शादी समारोह में सैकड़ों लोग हुए थे शामिल

इस शादी समारोह में सैकड़ों लोग शामिल हुए थे. इसमें इसके अलावे गांव के लोग भी दूल्हे के घर आते थे. ऐसे में सैकड़ों लोग कोरोना संक्रमित होने का खतरा बना हुआ है. जब इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को हुई तो हड़कंप मच गया. बता दें कि कोरोना संकट होने के बाद भी रोज हजारों शादियां देश में हो रही है. एक-एक शादी में सैकड़ों लोग शामिल हो रहे हैं. जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है. हद तब हो जाती है जब शादी समारोह में शामिल लोग मास्क भी नहीं पहनते हैं.