ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / india / 3 की बचाई जान...लेकिन खुद मौत से हार गया 'मसीहा'

3 की बचाई जान...लेकिन खुद मौत से हार गया 'मसीहा'

03-Jan-2020 11:31 AM

DELHI: दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी. फायर ब्रिगेड के जवानों ने 17 लोगों को मौत के मुंह से बाहर निकाला. ओकाया की फैक्ट्री में लगी आग से जिन फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सबको बचाया, उनका ही एक साथी उस आग में झुलसकर दुनिया को छोड़ गया. बुधवार तड़के फैक्ट्री में लगी आग की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे और 17 लोगों की जान बचाई. आग पर काबू पाने के बाद कूलिंग का काम जारी था, लेकिन इसी बीच एक धमाके से इमारत का बड़ा हिस्सा गिर गया.


बिल्डिंग ढहने से फायर कर्मी अमित बालियान बुरी तरह जख्मी हो गए. जब इमारत का बड़ा हिस्सा गिर रहा था, तब भी वह पीछे नहीं हटे और बिल्डिंग के केयरटेकर और दो वर्कर्स को बचाने में जुटे रहे. अमित ने मौत के मुंह से तीन लोगों को तो निकाल लिया लेकिन खुद मौत से हार गये.  जख्मी हालत में उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था लेकिन वो जिंदगी की जंग हार गये. अमित की मौत बहुत ज्यादा खून बहने और दम घुटने के कारण हो गई. अमित ने एक साल पहले ही दिल्ली फायर सर्विस जॉइन किया था.


अमित बालियान के पिता बाबू राम दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर हैं, जबकि पत्नी शिवानी गाजियाबाद में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हैं. लंबे चले लव अफेयर के बाद अमित ने पिछले ही साल फरवरी महीने में शिवानी से शादी रचाई थी. अमित की मौत के बाद पूरे परिवार की आंखें नम हैं, लेकिन फर्ज के लिए खुद की जान गंवाने के कारण परिवार को उन पर गर्व है.