ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / Maha kumbh 2025: महाकुंभ में फिर लगी कई पंडालों में आग, फायर ब्रिगेड...

Maha kumbh 2025: महाकुंभ में फिर लगी कई पंडालों में आग, फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां मौके पर मौजूद

Maha kumbh 2025: महाकुंभ मेला के सेक्टर 18 और 19 के बीच अगलगी की घटना हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

15-Feb-2025 07:02 PM

By First Bihar

Maha kumbh 2025: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से आ रही है, जहां एक बार फिर कई पंडालों में आग लग गई है। महाकुंभ मेला के सेक्टर 18 और 19 के बीच यह घटना हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।


इससे पहले बीते 9 फरवरी को महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 23 में देर रात आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत आग पर काबू पा लिया था। महाराजा भोग नाम के खाने-पीने की दुकान में सिलेंडर लीक होने के कारण कई पंडालों में आग लग गई थी। इससे दो दिन पहले सेक्टर 18 में स्थित एक शिविर में आग लगी थी और कई टेंट जलकर राख हो गए थे। समय रहते दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया था। 


वहीं 30 जनवरी को भी महाकुंभ के सेक्टर 22 में कई पंडालों में आग लगी थी, जिसमें 15 टेंट जलकर राख हो गए थे। वहीं 19 जनवरी को सेक्टर 19 में अगलगी की घटना में 18 शिवर जलकर राख हो गए थे हालांकि गनीमत की बात रही थी कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई थी।