VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार
15-Aug-2020 05:38 PM
DESK : कोरोना संक्रमण के बीच भले ही देश भर में स्कूल खोलने को लेकर चर्चा हो रही हो लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ शब्दों में कह दिया है कि फिलहाल वह दिल्ली में स्कूल नहीं खोलने जा रहे. अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कोरोना संक्रमण जब पूरी तरह से थम जाएगा, उसके बाद ही दिल्ली में स्कूल खोले जाएंगे.
केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार तब तक स्कूल नहीं खोलेगी, जब तक दिल्ली के अंदर कोरोना की स्थिति बेहतर नहीं हो जाए. सरकार जब पूरी तरह आश्वस्त हो जाएगी, तब स्कूल खोलने पर फैसला लिया जाएगा. अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कोरोना के लेकर हम लगातार कई स्तरों पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के अंदर कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है लेकिन इसका मतलब कतई नहीं कि स्कूल खोल दिए जाएं.
स्वतंत्र दिवस के मौके पर अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों से तीन अपील की है. उन्होंने करप्शन, पर्यावरण और साफ-सफाई को लेकर लोगों को कमिटेड होने के लिए कहा है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा और सेहत उनकी सरकार के लिए पहली प्राथमिकता है.
कोरोना वायरस का खतरा छोटे और मासूम बच्चों को इस की जकड़ में ला सकता है. ऐसे में सरकार कोई जोखिम लेने नहीं जा रही और फिलहाल स्कूल बंद रहेंगे. माना जा रहा है कि दिल्ली सरकार ने स्कूलों को लेकर जो रुख अपनाया है, वहीं रुक बाकी के राज्य भी अपनाएंगे.