ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / india / फास्टैग पर फिलहाल राहत, केंद्र सरकार ने 15 दिसंबर तक बढ़ाई तारीख

फास्टैग पर फिलहाल राहत, केंद्र सरकार ने 15 दिसंबर तक बढ़ाई तारीख

30-Nov-2019 08:09 AM

DELHI: केंद्र सरकार ने फास्टैग को लेकर फिलहाल लोगों को राहत दी है. NH पर गाड़ियों के लिए फास्टैग को अनिवार्य करने की डेट फिलहाल बढ़ा दी गई है. फास्टैग अनिवार्य करने की समय सीमा बढ़ाकर 15 दिसंबर तक कर दिया गया है. अब 15 दिसंबर तक गाड़ियां नेशनल हाइवे के टोल को मौजूदा नियम के तहत पार कर सकेंगी.


आपको बता दें कि डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 1 दिसंबर से हर वाहनों पर फास्टैग लगाना अनिवार्य कर दिया था. फास्‍टैग सिर्फ नेशनल हाइवे के लिए है. लेकिन अगर आप स्‍टेट हाइवे के टोल से गुजरते हैं तो यह काम नहीं करेगा. मोबाइल की तरह रिचार्ज होने वाला फास्‍टैग आपकी गाड़ी की विंडस्क्रीन पर लगाना होगा. इसके बिना अगर आप टोल प्‍लाजा पर फास्टैग वाली लेन से गुजरते हैं तो दोगुना टोल भरना होगा.


वहीं जिन गाड़ियों में फास्टैग नहीं होगा, वहां टोल प्लाजा पर एक लेन ऐसी भी होगी जो बिना फास्टैग वाले वाहनों के लिए होगी और उस लेन से गुजरने पर सामान्य टोल ही वसूला जाएगा. जिसमें आपको बहुत ज्यादा समय लगेगा. गाड़ियों में फास्टैग लगवाने से आपको समय की बचत होगी. टोल प्‍लाजा पर कैश से पेमेंट करने में काफी समय लगता है. लेकिन अगर आपकी कार पर फास्‍टैग लगा होगा तो टोल प्‍लाजा पर लगे कैमरे इसे स्‍कैन कर लेंगे और पैसे अपने आप कट जाएंगे. इसके बाद टोल का गेट खुल जाएगा और आप कुछ ही सेंकेंड में अपने सफर पर आगे निकल सकते हैं.