मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
19-Apr-2021 06:27 PM
DELHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया है. कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली एम्स में एडमिट कराया गया है.
सोमवार को अचानक तबीयत ख़राब होने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. संक्रमित होने के बाद ही उन्हें एम्स लाया गया है ताकि यहां उनका बेहतर इलाज हो सके और वे जल्द स्वस्थ हो सके.
कोरोना संक्रमित होने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को दिल्ली के एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. गौरतलब हो कि पूर्व पीएम और दिग्गज कांग्रेसी नेता डॉ. मनमोहन सिंह ने सलाह दी थी कि वैक्सीनेशन और टेस्टिंग पर तेजी से काम किया जाए न कि कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या गिनी जाये.
पूर्व प्रधानमंत्री ने ट्विटर के माध्यम से ही खुला पत्र लिखा था और उन्होंने सरकार को 5 सलाहों की बात कही थी. वैक्सीनेशन और मेडिसिन की आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए जोर देते हुए उन्होंने नसीहत दी थी. डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि कुल कोरोना मरीजों की देखने के बजाय यह देखना चाहिए कितने प्रतिशत लोगों को टीका लग चुका है. दवाओं का क्या स्टेटस है.