EPFO WhatsApp Service: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। अब कर्मचारी घर बैठे WhatsApp के जरिए अपना PF बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही EPF पासबुक और खाते में हुए पिछले पांच ट्रांजैक्शन की जानकारी भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
इस सुविधा के बाद कर्मचारियों को PF से जुड़ी छोटी-छोटी जानकारियों के लिए बार-बार EPFO की वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं होगी। EPFO की WhatsApp सर्विस के माध्यम से कर्मचारी सीधे अपने मोबाइल पर जरूरी जानकारी हासिल कर सकेंगे।
WhatsApp पर कैसे चेक करें PF बैलेंस?
EPFO की इस सुविधा का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए आपको अपने WhatsApp अकाउंट से EPFO के आधिकारिक WhatsApp नंबर पर मैसेज करना होगा। इसके बाद दिए गए निर्देशों का पालन करके PF से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
PF बैलेंस चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका:
सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में WhatsApp ओपन करें।
अब सर्च में EPFO का WhatsApp नंबर +91 8796441800 दर्ज करें।
EPFO के वेरिफाइड WhatsApp अकाउंट को ओपन करें।
अब इस नंबर पर 'Hi' लिखकर मैसेज भेजें।
इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करें।
उपलब्ध विकल्पों में से PF बैलेंस, EPF पासबुक या पिछले ट्रांजैक्शन की जानकारी चुनें।
अपनी जरूरत के अनुसार सर्विस सेलेक्ट करके संबंधित जानकारी प्राप्त करें।
EPFO WhatsApp Service पर मिलेंगी ये 4 सुविधाएं
1. PF बैलेंस चेक करने की सुविधा
2. EPF पासबुक की जानकारी
3. पिछले 5 ट्रांजैक्शन की डिटेल्स
4. PMVBRY स्कीम से जुड़ी सहायता
WhatsApp सर्विस के जरिए प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) से संबंधित पात्रता और जरूरी प्रक्रिया को लेकर भी व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है। इससे सब्सक्राइबर्स को बैलेंस, पासबुक और ट्रांजैक्शन की जानकारी के लिए वेबसाइट पर लॉग-इन करने की परेशानी कम हो सकती है। हालांकि, WhatsApp पर किसी भी वित्तीय जानकारी को साझा करने से पहले आधिकारिक वेरिफाइड अकाउंट की पुष्टि जरूर करें। किसी के साथ अपना OTP, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें।