हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
06-Dec-2019 09:56 AM
HYDERABAD: हैदराबाद के गुनहगारों ने वेटनरी डॉक्टर के साथ जिस हाईवे पर हैवानियत की थी उसी हाईवे पर दरिंदों को सजा मिली. हैदराबाद में जिस एनएच-44 पर 27 नवंबर की रात को लेडी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हैवानियत हुई, उसी हाइवे पर तेलंगाना पुलिस ने चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया है.
क्राइम सीन को रिक्रिएट करने के लिए पुलिस चारों आरोपियों को उसी जगह लेकर गई थी जहां लेडी डॉक्टर की जली हुई बॉडी मिली थी. घटनास्थल पर चारों आरोपी भागने की कोशिश करने लगे जिसके बाद पुलिस ने एनकाउंटर में उन्हें मार गिराया. हैदराबाद पुलिस को आरोपियों की 7 दिन की कस्टडी मिली थी. पुलिस कस्टडी में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. जिसके बाद क्राइम सीन को फिर से रिक्रिएट करने के लिए पुलिस आरोपियों को उसी जगह पर लेकर गई थी जहां जुर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया था.
पुलिस के मुताबिक सीन रिक्रिएशन के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया और वहां से भागने की कोशिश की. पुलिस और आरोपियों के बीच उसी दौरान मुठभेड़ हुई और हैदराबाद पुलिस के हाथों एनकाउंटर में चारों आरोपी ढेर हो गए.