ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज Bihar Accident : बड़ा हादसा टला ! अनियंत्रित ट्रक दुकान और घर में घुसा, बाल-बाल बचे महिला और दो बच्चे; नशे में ड्राइविंग बनी वजह Viral Video: घर से भागकर रचाई लव मैरिज, फिर सोशल मीडिया पर खोला राज… बयान सुनकर लोग रह गए दंग बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल

Home / india / एनकाउंटर में 4 आतंकी ढेर, और आतंकियों के छिपे होने की आशंका

एनकाउंटर में 4 आतंकी ढेर, और आतंकियों के छिपे होने की आशंका

24-Feb-2021 03:26 PM


DESK: पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां बढ़ी है। एक सप्ताह के भीतर करीब 7 आतंकी यहां मारे जा चुके है। अनंतनाग में आज आतंकियों को सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर में 4 आतंकी मारे गये। अन्य आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षाबलों द्वारा मारे गए आतंकियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।


 सूत्रों की माने तो अनंतनाग में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद लगातार तलाशी ली जा रही थी तभी इस दौरान गोलीबारी शुरू हो गई जिसके बाद सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में 4 आतंकी मारे गये। गौरतलब है कि इस कार्रवाई से पूर्व 19 फरवरी को भी 3 आतंकी मारे गये थे। शोपियां में मारे गए तीनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। वही बीते शुक्रवार को भी श्रीनगर में एक आतंकी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया था। जिसमें दो जवान शहीद हो गए थे। यह घटना बागत एरिया के बारजुल्ला में हुई थी। 


विदेशी राजनयिकों के दौरे वाले दिन भी आतंकियों ने हमला किया था। श्रीनगर के सोंवर इलाके में बीते बुधवार को भी  आतंकियों ने एक युवक पर गोलियां दागीं थी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार को ही 24 देशों के राजनयिक जम्मू-कश्मीर के हालात का जायजा लेने पहुंचे थे। तभी त्राल में सुरक्षाबलों ने बड़े धमाके की साजिश नाकाम की। इस दौरान हिजुबुल की स्लीपर सेल के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।