ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / दिल्ली में 'पंजाब सरकार' लिखी गाड़ी से कैश और शराब बरामद, AAP के...

दिल्ली में 'पंजाब सरकार' लिखी गाड़ी से कैश और शराब बरामद, AAP के पर्चे भी मिले

Delhi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच दिल्ली पुलिस ने पंजाब सरकार की स्टिकर वाली गाड़ी को पकड़ा है। पंजाब सरकार लिखी गाड़ी में तलाशी के दौरान पुलिस को शराब की बोतलें और कैश भी मिली हैं।

30-Jan-2025 07:03 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने पंजाब सरकार की स्टिकर वाली गाड़ी को पकड़ा है। तलाशी के दौरान कार से शराब की बोतलें और कैश बरामद  हुई हैं। कॉपरनिकस मार्ग स्थित पंजाब भवन के पास ये खड़ी मिली। तलाशी लेने पर गाड़ी से लाखों रुपये नकद, कई शराब की बोतलें और आम आदमी पार्टी के पर्चे बरामद हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के नंबर प्लेट वाली गाड़ी को नई दिल्ली जिले में उड़न दस्ते ने पकड़ा। वहीं पंजाब सरकार ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया।


दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि कार की तलाशी लेने पर उन्हें गाड़ी के अंदर नकदी, शराब की कई बोतलें और आम आदमी पार्टी के पर्चे मिले हैं। आम आदमी पार्टी ने भी एक बयान जारी करते हुए कहा कि कार जब्त करना पूर्व प्रायोजित है। आम आदमी पार्टी ने इस पूरे मामले को फर्जी और हास्यास्पद बताया है। वहीं इस घटना को लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। बीजेपी नेता आरपी सिंह ने कहा, "पंजाब भवन के पास 10 लाख रुपये नकद, आप के स्टिकर और पोस्टर के साथ एक वाहन जब्त किया गया। हम भारतीय चुनाव आयोग से कह रहे हैं कि पंजाब सरकार इसमें शामिल है और उन्होंने अपने अधिकारियों को यहां तैनात किया है। मुझे उम्मीद है कि चुनाव आयोग इस पर संज्ञान लेगा।" 


वहीं नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, "मैंने पंजाब के वाहनों और पंजाब पुलिस द्वारा दिल्ली में बहुत सारा पैसा लाने के बारे में एलजी को एक पत्र लिखा था। आज, वह दावा सही साबित हुआ है। पंजाब भवन को आप के कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किए जाने की भी जानकारी मिली है। पुलिस को पंजाब भवन पर छापा मारना चाहिए और देखना चाहिए कि वे पंजाब भवन के कमरों में क्या छिपा रहे हैं।" वहीं इस मामले पर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "यह एक हास्यास्पद आरोप है और पंजाब सरकार ने स्पष्टीकरण भी जारी किया है कि इस नंबर प्लेट वाली कोई भी कार पंजाब सरकार की नहीं है। कार कभी पंजाब भवन में दाखिल ही नहीं हुई। "