ब्रेकिंग न्यूज़

PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं

Home / india / एक ही परिवार के 6 लोगों का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

एक ही परिवार के 6 लोगों का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

21-Nov-2022 02:16 PM

DESK: बड़ी खबर उदयपुर के गोगुंदा से आ रही है, जहां एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। इसमें दंपती समेत चार बच्चे शामिल हैं। मामला थाना क्षेत्र के झाड़ोली के गोल नेड़ी गांव का है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि एक साथ 6 लोगों की मौत कैसे हुई है। 



गोगुंदा पुलिस से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक़ आज यानी सोमवार को पुलिस मौके पर पहुंची। घर का दरवाजा खोलकर देखा तो चारों तरफ शव थे। कमरे का दृश्य देखकर पुलिस भी चौंक गई। पुलिस ने सभी शवों को राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। फिलहाल घर को सील कर दिया गया है। फॉरेसिंक की टीमें और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंचने वाली है, जिसके बाद कमरे की अच्छे से तलाशी ली जाएगी। 



मृतकों की पहचान सोहन के 40 साल के बेटे प्रकाश, उनकी 35 साल की पत्नी दुर्गा, 5 साल का गणेश, 4 साल का पुष्कर और 2 साल के रोशन के रूप में की गई है। घटना आज यानी सोमवार लगभग 8:30 बजे की है, जब रूम का गेट नहीं खुलने पर भाई ने दरवाजा खोला। उसने देखा कि वहां दंपती समेत चार बच्चों की लाश फैली थी। तीन बच्चे फंदे पर झूल रहे थे, जबकि महिला और उसके चार महीने के बच्चे की लाश बिस्तर पर पड़ी थी।