ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / india / Eijaz Khan Ullu Show, House Arrest : न्यूडिटी परोसने वाले एजाज खान पर...

Eijaz Khan Ullu Show, House Arrest : न्यूडिटी परोसने वाले एजाज खान पर FIR ,9 मई को महिला आयोग के सामने पेशी

Eijaz Khan Ullu Show, House Arrest : सोशल मीडिया पर वायरल हुए अश्लील वीडियो क्लिप्स के बाद एक्टर एजाज खान का शो ‘हाउस अरेस्ट’ अब उल्लू ऐप पर नहीं दिखेगा। महिला आयोग की सख्ती के बाद ऐप ने सभी एपिसोड्स को हटा दिया है।

03-May-2025 11:24 AM

By First Bihar

Eijaz Khan Ullu Show, House Arrest : विवादों में घिरे एक्टर एजाज खान का शो हाउस अरेस्ट अब उल्लू ऐप पर नहीं मिलेगा। 11 अप्रैल से शुरू हुए इस शो को लेकर तब बवाल मच गया जब इसके अश्लील क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वायरल वीडियो में एजाज खान कंटेस्टेंट्स को कपड़े उतारने और सेक्स पोज़ीशन दिखाने जैसे आपत्तिजनक टास्क देते नज़र आ रहे थे।


शो में अश्लील कंटेंट दिखाने के आरोप में एजाज खान समेत शो से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। विवाद बढ़ने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एजाज खान और उल्लू ऐप के सीईओ को समन जारी कर 9 मई को आयोग के सामने पेश होने को कहा है। इसके बाद उल्लू ऐप ने शो के सभी एपिसोड्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एजाज खान के खिलाफ इस मामले में FIR भी दर्ज की गई है। हालांकि अभी तक एजाज खान या शो के मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह पहली बार नहीं है जब एजाज खान विवादों में आए हों। इससे पहले वे ड्रग्स केस में भी गिरफ्तार हो चुके हैं। एजाज खान बिग बॉस 7 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर नजर आए थे। उल्लू ऐप पर प्रसारित होने वाला एजाज खान का शो 'हाउस अरेस्ट' अब प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। सोशल मीडिया पर अश्लील क्लिप्स वायरल होने के बाद महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है।