ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / india / पश्चिम बंगाल में ED की टीम पर हमले की जांच करेगी CBI-पुलिस की...

पश्चिम बंगाल में ED की टीम पर हमले की जांच करेगी CBI-पुलिस की SIT, हाई कोर्ट ने दिया आदेश

17-Jan-2024 05:10 PM

By First Bihar

DESK: पश्चिम बंगाल में पिछले दिनों हुए ईडी की टीम पर हमला मामले की जांच अब सीबीआई और पुलिस की संयुक्त एसआईटी करेगी। कलकत्ता हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए बुधवार यह आदेश दिया।


दरअसल, पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में जब ईडी की टीम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के नेता शाजहां शेख के परिसर की तलाशी लेने पहुंची थी, तभी टीम के ऊपर हमला किया गया था। इस हमले में ईडी के तीन अधिकारी घायल हो गए थे और हमलावरों ने उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले को लेकर पूरे देश में सियासत हुई थी।


ईडी ने कोलकाता हाई कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की थी कि जांच में बंगाल पुलिस ढिलाई बरत रही है।. ऐसे में हमले की जांच राज्य पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंप दी जाए। ईडी की अपील पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि सीबीआई और बंगाल पुलिस की एसआईटी टीम संयुक्त रूप से मामले की जांच करेगी। कोर्ट ने जल्द से जल्द टीम गठित करने को कहा है।