BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
28-Mar-2025 01:33 PM
By First Bihar
Earthquake: शुक्रवार को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 7.7 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया, जिससे इमारतें हिल गईं। रिपोर्ट के अनुसार, यह भूकंप दोपहर में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप का केंद्र म्यांमार के दक्षिणी तट पर सागाइंग के पास था, जो मोनीवा शहर से लगभग 50 किलोमीटर (30 मील) पूर्व में स्थित है। दिल्ली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
इस भूकंप से तेज झटके महसूस किए गए और करीब 2 घंटे पहले एक हल्का झटका भी दोनों देशों में महसूस किया गया था। बैंकॉक में स्थानीय समय के अनुसार, भूकंप दोपहर करीब 1:30 बजे आया, जिसके बाद इमारतों में अलार्म बजने लगे। घनी आबादी वाले क्षेत्रों की ऊंची इमारतों और होटलों से लोगों को बाहर निकाला गया।
भूकंप के कारण एक निर्माणाधीन गगनचुंबी इमारत गिरने की खबर भी आई, जो भूकंप के झटके सहन नहीं कर पाई। हालांकि, फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई बड़ी सूचना नहीं मिली है। भूकंप इतना तेज था कि ऊंची इमारतों में बने स्वीमिंग पूल में पानी हिलने लगा और लहरें उठने लगीं।
इसके अलावा, भूकंप के बाद कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोगों में दहशत साफ देखी जा सकती है। म्यांमार में भूकंप से हुए नुकसान की कोई जानकारी अभी तक नहीं आई है।