ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / Earthquake In Delhi-NCR: दिल्ली-NCR में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, कई सेकंड...

Earthquake In Delhi-NCR: दिल्ली-NCR में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, कई सेकंड तक डोली धरती, पंजाब-हरियाणा में भी महसूस हुए झटके

Earthquake In Delhi-NCR: दिल्ली-NCR में आज सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं। कई सेकेंड तक धरती डोली जिसके कारण लोग दहशत में आ गये।

17-Feb-2025 06:49 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Earthquake In Delhi-NCR: सोमवार सुबह दिल्ली NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप इतना तेज था कि लोगों की नींद खुल गई और वह घरों से बाहर आ गए। भूकंप का केंद्र दिल्ली एनसीआर में ही था और जमीन से सिर्फ पांच किलोमीटर अंदर था। इसी वजह से दिल्ली में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।


राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार नई दिल्ली में सुबह पांच बजकर 36 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 थी। भूकंप का केंद्र दिल्ली था। दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। चंडीगढ़ में भी भूकंप महसूस किया गया। दिल्ली पुलिस ने भूकंप के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 112 पर कॉल करके मदद मांगी जा सकती है।


भूकंप को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर के कहा, "मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हू." वहीं AAP नेती आतिशी ने भी पोस्ट कर कहा, "दिल्ली में अभी एक जोर का भूकंप आया. भगवान से प्रार्थना करती हूं कि सब सुरक्षित होंगे।"