Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश
12-May-2021 11:07 AM
DESK : देश में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है. ऐसे में एक बार फिर संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हालांकि राहत की बात यह रही कि नए मरीजों की संख्या एक बार फिर ठीक हुए मरीजों की संख्या से कम रही. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को 3 लाख 48 हजार 389 संक्रमितों की पहचान हुई और 3 लाख 55 हजार 256 लोग ठीक हो गए. इससे पहले सोमवार को 3 लाख 29 हजार 491 केस आए थे और 3 लाख 55 हजार 930 मरीज ठीक हुए थे.
हालांकि मौत का आंकड़ा भी चिंता बढ़ाने वाला है. बीते 24 घंटे में 4,198 लोगों ने दम तोड़ा है. यह आंकड़ा तीसरी बार 4 हजार के पार हुआ है. इससे पहले 7 मई को 4,233 और 8 मई को 4,092 लोगों ने इस महामारी से जान गंवाई थी. बीते दो दिन में एक्टिव केस भी करीब 42 हजार घट गए हैं. 9 मई को सबसे ज्यादा 37.41 लाख मरीजों का इलाज चल रहा था. अब यह आंकड़ा घटकर 36.99 लाख रह गया है.
कोरोना से बिहार के हालात की चर्चा करें तो यहां संक्रमण की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है. प्रदेश में लगातार 9वें दिन पॉजिटिविटी रेट नीचे गिरा है. मंगलवार को राज्य सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 1 लाख 10 हजार 71 लोगों की जांच में कुल 10 हजार 920 लोग पॉजिटिव मिले हैं. जबकि पिछले 24 घंटे में 72 लोगों की मौत हुई है.