ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / india / DU के 2 कॉलेजों को RDX से उड़ाने की धमकी: कॉलेज को खाली...

DU के 2 कॉलेजों को RDX से उड़ाने की धमकी: कॉलेज को खाली कराने के बाद पुलिस और बम स्क्वाड की टीम ने चलाया सर्च अभियान

दिल्ली यूनिवर्सिटी के 2 कॉलेज को ईमेल के जरिए RDX से उड़ाने की धमकी दी गयी। पुलिस और बम स्क्वाड की टीम ने दोनों जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस और साइबर सेल की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है।

03-Dec-2025 04:55 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब दिल्ली यूनिवर्सिटी के दो प्रमुख कॉलेज रामजस कॉलेज और देशबंधु कॉलेज को ईमेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी दी गयी। ईमेल भेजने वाले ने दावा किया कि दोनों कॉलेज परिसरों में RDX आधारित तीन IED लगाए गए हैं, जिनमें दोपहर 1:15 बजे विस्फोट के लिए टाइम सेट किया गया है।


धमकी भरे मेल की जानकारी मिलते ही दोनों कॉलेजों में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत पुलिस, बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड की टीमें कॉलेजों में पहुंचीं और पूरे परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी। शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन सतर्कता के तहत परिसर को खाली करा लिया गया और छात्रों व स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया।


ईमेल भेजने वाले ने खुद को “आदि वासुकी खान” बताया और दावा किया कि वह एक “बड़ी साजिश” का हिस्सा रहा है। मेल में कहा गया कि तमिलनाडु के एक मेथ ड्रग केस से ध्यान हटाने के लिए DMK से जुड़े लोग दिल्ली में विस्फोट करवाना चाहते हैं। पाकिस्तान की ISI-समर्थित आतंकी इकाई ने कोयंबटूर में छिपे साजिशकर्ताओं को मदद दी है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के दो कॉलेजों को निशाना बनाया गया है।  


मेल भेजने वाले ने खुद को “मुखबिर” बताते हुए गवाह संरक्षण की मांग की है और दोनों कॉलेजों को “तुरंत खाली कराने” की चेतावनी दी है। इस धमकीभरे इमेल को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस ने ईमेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर सेल को जांच में लगा दिया है। दोनों कॉलेजों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और तलाशी अभियान अभी भी जारी है।