100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि RR vs CSK: नई जर्सी में पुराने साथियों से दो -दो हाथ करेंगे जड्डू, सैमसन भी धोनी के साथ हैं RR को पटखनी देने को तैयार Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान!
25-Jan-2020 02:25 PM
DELHI: निर्भया के चारों गुनहगारों को 1 फरवरी को फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा. फांसी से बचने के लिए दोषी कई कानूनी हथकंडे अपना रहे हैं. इसी बीच दोषी विनय के वकील ने कोर्ट में दावा किया कि विनय को तिहाड़ जेल में धीमा ज़हर दिया गया है.
निर्भया के चार दोषियों में से एक विनय शर्मा के वकील ने अदालत में दावा किया कि विनय को तिहाड़ जेल में धीमा ज़हर दिया गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन इससे संबंधित कोई मेडिकल रिपोर्ट नहीं दी जा रही है. दोषी विनय के इस आरोप को तिहाड़ जेल प्रशासन ने सिरे से नकार दिया है.
आपको बता दें कि फांसी से बचने के लिए तीन दोषी विनय, पवन और अक्षय ठाकुर के वकील एपी सिंह ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी, जिसमें कहा गया था कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने अब तक उन्हें संबंधित कागजात उपलब्ध नहीं कराए हैं, जिससे दया याचिका और क्यूरेटिव पेटीशन फाइल की जाए. कोर्ट के आदेश के बाद सभी कागजात गुनहगारों के वकील को उपलब्ध करा दी गई. सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि निर्भया के दोषियों को कागजात, पेंटिंग और डायरी की फोटो कॉपी दी गई है. इन्हें ओरिजनल कागजात नहीं दी जा सकती है.