Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज Bihar Accident : बड़ा हादसा टला ! अनियंत्रित ट्रक दुकान और घर में घुसा, बाल-बाल बचे महिला और दो बच्चे; नशे में ड्राइविंग बनी वजह Viral Video: घर से भागकर रचाई लव मैरिज, फिर सोशल मीडिया पर खोला राज… बयान सुनकर लोग रह गए दंग बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल
24-Feb-2021 02:14 PM
DESK: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक भैंस ने दो सिर और एक धड़ वाली बछिया को जन्म दिया है जो स्वस्थ बतायी जा रही है। कैंट थाना क्षेत्र के सिकरौल वार्ड में दो सिर और एक धड़ वाली बछिया का जन्म इलाके में कौतूहल का विषय बना हुआ है।
दो सिर और एक धड़ वाली बछिया के जन्म की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बछिया को देखकर लोग भी आश्चर्यचकित हो गये। खटाल के मालिक राममूरत यादव ने बताया कि सुबह से ही भैंस को प्रसव कराने की तैयारी थी घंटों मशक्कत के बाद एक धड़ और दो सिर की बछिया का जन्म हुआ। भैंस और उसकी बछिया दोनों फिलहाल स्वस्थ हैं। बछिया के जन्म के बाद तरह-तरह की चर्चा हो रही है। इसे लेकर पूरे इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है कोई इसे शुभ संकेत मान रहा है तो कोई इसे अशुभ बता रहा है।
एक धड़ और दो सिर वाली बछिया का एक झलक पाने के लिए खटाल में लोगों के आने का सिलसिला जारी है। कई दूसरे इलाके के लोग भी यहां पहुंच रहे हैं। वही मीडिया में यह खबर आने के बाद दूर दराज से भी लोग भैंस की बछिया को देखने पहुंच रहे हैं।