ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

Home / india / डीएम को बोतल में पानी की जगह दिया 'जहर', मचा हड़कंप

डीएम को बोतल में पानी की जगह दिया 'जहर', मचा हड़कंप

08-Jan-2021 11:43 AM

 DESK :  एक हैरान कर देने वाला मामला पुडुचेरी से सामने आया है, जहां एक मीटिंग के दौरान डीएम को पानी की बोतल में जहरीला पेय पदार्थ दे दिया गया है. जिसके बाद से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि पुडुचेरी के डीएम पुरवा गर्ग एक मीटिंग कर रहे थे. उस वक्त उनको पानी की जगह जहरीला पेय पदार्थ दे दिया गया जो दिखने में पानी के ही जैसा पारदर्शी था. 

इसकी जानकारी मिलते ही पुडुचेरी के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष अधिकारी ने  D-नगर पुलिस स्टेशन को एक पत्र लिखकर सूचित किया गया है और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है. पत्र में बताया गया है कि '6 जनवरी को करीब 11 बजकर 45 मिनट पर डीएम कार्यालय में एक ऑफिशियल मीटिंग चल रही थी. तभी कार्यालय के स्टाफ द्वारा डीएम को पानी की ऐसी बोतल मुहैया कराई गई, जिसमें पानी की जगह 'जहरीला तरल पदार्थ' था, जो दिखने में पारदर्शी था.'' इसके साथ ही पत्र में लिखा गया है कि 1 लीटर की 'स्विस फ्रेश' नाम के ब्रांड की बोतल को साथ में भेजा जा रहा है, जिसकी जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाए.