पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
05-Nov-2021 08:46 AM
DELHI : दिवाली के मौके पर हुई आतिशबाजी ने दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब कर के रख दी है। सुप्रीम आदेश के बावजूद दिल्ली में दिवाली के मौके पर जमकर आतिशबाजी हुई है। आतिशबाजी के बाद दिवाली की अगली सुबह यानी आज दिल्ली में धुंध की मोटी चादर छाई हुई नजर आई। लोगों ने आंख में जलन और गले में खराश की शिकायत दर्ज की है।
दिल्ली और एनसीआर में पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया था लेकिन इसके बावजूद दिवाली की रात जोरदार आतिशबाजी देखने को मिली। दिल्ली में एयर पॉल्यूशन खतरनाक स्तर तक जा पहुंचा है। आज सुबह दिल्ली के जनपथ इलाके में पीएम 2.5 का लेवल 655 से ऊपर दर्ज किया गया। कल से आज तक में इसके अंदर 25 फीसदी का इजाफा हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक राजधानी में पिछले 24 घंटे का औसत एक्यूआई गुरुवार को 383 पर जा पहुंचा बुधवार को एक्यूआई 314 पर था।
आपको बता दें कि एक्यूआई लेवल शून्य से 50 के बीच है तो यह अच्छा माना जाता है। 51 से 100 के बीच इसे ठीक-ठाक और 101 से 200 के बीच मध्यम दर्जे का पॉल्यूशन माना जाता है। 201 से 300 के बीच इसे खराब और 301 से 400 के बीच इससे बेहद खराब की श्रेणी में रखा गया है। 401 से 500 के बीच अगर एक्यूआई लेवल है तो यह बेहद गंभीर है। दिल्ली में फिलहाल एयर पॉल्यूशन जैसे बढ़ा है उससे आगे आने वाले दिनों में और ज्यादा परेशानी होने की आशंका है।