देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
12-Jan-2022 08:51 AM
DELHI : कोरोना की तीसरी लहर ने लगातार राजनेताओं और राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं को अपनी चपेट में ले रखा है. कई केंद्रीय मंत्री राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री लगातार संक्रमित हो रहे हैं. ऐसे में इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है. दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में कोरोना का जबरदस्त संक्रमण हुआ है. यहां के स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों समेत कुल 42 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. संक्रमण की यह रिपोर्ट आने के बाद आनन-फानन में बीजेपी कार्यालय को सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया गया है.
मोदी सरकार के एक और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. मंगलवार की रात खुद ट्वीट करते हुए नितिन गडकरी ने अपने संक्रमित होने की जानकारी दी. नितिन गडकरी ने ट्वीट करते हुए लिखा हल्के लक्षणों के साथ आज मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं. सभी जरूरी प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहा हूं. मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और घर में ही क्वारंटाइन हूं. मैं उन सभी लोगों से खुद को आइसोलेट करने और कोरोनावायरस जांच कराने का अनुरोध करता हूं जो मेरे संपर्क में आए हैं.
इसके पहले देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और आज मुंबई भी कोरोना संक्रमित है. इसके अलावा अन्य लोग भी लगातार अपनी जांच करा रहे हैं और जैसे-जैसे उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है वह खुद को आइसोलेट करते जा रहे हैं. बीजेपी कार्यालय में भी कोरोना संक्रमण फैला है और ऐसे में अब यह संकट पैदा हो गया है कि क्या यूपी चुनाव के बीच बीजेपी का हेडक्वार्टर आंशिक तौर पर बंद करना पड़ेगा.