ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / india / अनिल देशमुख का इस्तीफा,दिलीप वलसे पाटिल होंगे महाराष्ट्र के अगले गृह मंत्री

अनिल देशमुख का इस्तीफा,दिलीप वलसे पाटिल होंगे महाराष्ट्र के अगले गृह मंत्री

05-Apr-2021 04:00 PM

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र से सामने आ रही है. जहा अनिल देशमुख के गृह मंत्री के पद से इस्तीफे के बाद दिलीप पाटिल महाराष्ट्र के नए गृह मंत्री हो सकते हैं.  

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिलीप वलसे पाटिल महाराष्ट्र के अगले गृह मंत्री होंगे. इसके साथ ही, दिलीप वलसे पाटिल के पास जो एक्साइज मिनिस्ट्री थी वह अजित पवार को दी जाएगी.

बता दें कि सोमवार वकील जयश्री पाटिल की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया, जिससे अब महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही थीं. कोर्ट के फैसले से बीजेपी को महाराष्ट्र सरकार और अनिल देशमुख पर हमलावर होने का मौका मिल गया. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग की थी.  

इससे पहले सोमवार सुबह बॉम्बे उच्च न्यायालय ने राज्य के गृह मंत्री के खिलाफ सीबीआई को प्राथमिक जांच करने का आदेश दिया था. मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर की ओर से उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों की तत्काल प्राथमिक जांच शुरू करने का आदेश हाई कोर्ट ने दिया था. कोर्ट की ओर से जांच एजेंसी को इस पूरी प्रक्रिया के लिए 15 दिनों का वक्त दिया गया है. अधिवक्ता जयश्री पाटिल की ओर से दायर याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह आदेश दिया है. इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा है कि अनिल देशमुख राज्य के होम मिनिस्टर हैं. ऐसे में महाराष्ट्र पुलिस की ओर से उनके खिलाफ निष्पक्ष जांच होने की संभावना कम ही है.