ब्रेकिंग न्यूज़

दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण मामला: फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती बिहार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन, पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व बिहारभूमि पोर्टल पर लंबित वादों के समय-सीमा में निष्पादन का सख्त निर्देश, सभी समाहर्ताओं को भेजा गया पत्र Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध Bihar Bhumi: बिहार में तीन माह के भीतर खत्म होंगे भूमि विवाद के सभी मामले, सरकार ने जारी किए निर्देश; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar Bhumi: बिहार में तीन माह के भीतर खत्म होंगे भूमि विवाद के सभी मामले, सरकार ने जारी किए निर्देश; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Viral Video: किराए पर पत्नी दे रहा यह युवक, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भड़का यूजर्स का गुस्सा Viral Video: किराए पर पत्नी दे रहा यह युवक, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भड़का यूजर्स का गुस्सा

सोशल मीडिया के चलते बर्बाद हो रहे रिश्ते: ज्यादातर शादियां नहीं टिक रही, धीरेंद्र शास्त्री ने दी नसीहत..ब्यूटीफुल और NICE लिखने वालों से बचो

बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सोशल मीडिया के कारण पति-पत्नी के रिश्ते प्रभावित हो रहे हैं और शादियां टूट रही हैं। उन्होंने ‘नाइस’ और ‘ब्यूटीफुल’ जैसे कमेंट करने वालों से सावधान रहने की सलाह दी।

राजस्थान न्यूज

25-Feb-2026 06:22 PM

By First Bihar

DESK: बागेश्वर धाम वाले बाबा और कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री ने वर्तमान परिवेश को देखते हुए बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया के चलते पति और पत्नी के रिश्ते बर्बाद हो रहे हैं। इसी के कारण ज्यादातर शादियां नहीं टिक पा रही है। 


उन्होंने लोगों को गंभीर और मर्यादा में रहने की बात कही। यही भी कहा कि यदि कोई आपके पोस्ट पर नाइस और ब्यूटीफुल जैसे कमेंट करे तो ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए। कुछ लोग ऐसा कमेंट्स लिखकर आपको अपने जाल में फंसाएंगे और फिर आपकी समस्या बढ़ती जाएगी। ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए। नहीं बचे तो दुख की घड़ी आ जाएगी। 


उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया को छोड़ो और परमात्मा से रिश्ता जोड़ो। परमात्मा से प्रेम करोगे तो कभी दुखी नहीं रहोगे।  धीरेन्द्र शास्त्री ने उक्त बातें राजस्थान के अजमेर स्थित पुष्कर मेला ग्राउंड में आयोजित हनुमंत कथा के आखिरी दिन कही। 


धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमंत कथा में आए श्रद्धालुओं से कहा कि जो मिला, उस पर घमंड मत करो। चाहे रूप हो, धन हो, भवन हो, यश हो या फिर जीवन। जो मिला, उसे प्रसाद समझो। उन्होंने यह भी कहा कि निंदा सब करेंगे, लेकिन घबराना नहीं है। जिसकी निंदा होगी, वही जिंदा है। जिसकी नहीं, समझो वो मर गया। निंदा तो भगवान राम की भी हुई थी।