DESK: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। जो छात्रों के आंदोलन से जुड़ी हुई है। छात्रों के उग्र आंदोलन और बिहार बंद को देखते हुए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने पीएम मोदी को भेजे गये पत्र में लिखा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि जंतर-मंतर और पूरे देश में उत्पन्न स्थिति का लाभ राष्ट्रविरोधी तत्वों को ना मिले, देश एकजुट रहे, भारत में छात्र कानूनी पेचीदगियों में ना उलझें और अपनी पढ़ाई और करिययर पर ध्यान केंद्रित कर सकें, मैंने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
देश भर में जारी नीट परीक्षा के पेपर लीक के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के बीच मोदी सरकार के मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है। धर्मेन्द्र प्रधान ने दो पन्ने का लेटर लिखकर अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सौंपा है। धर्मेन्द्र प्रधान में लेटर में क्या कुछ लिखा है पढिए..