ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस रेलवे कर्मचारियों का 36 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर Bihar News: सीओ प्रतिनिधिमंडल की मंत्री विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात, आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म करने पर बनी सहमति Bihar News: बिहार के भ्रष्ट DAO के लॉकर में मिले करोड़ों के सोना-हीरा के जेवरात, विजिलेंस ने रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार Bihar News: बिहार के भ्रष्ट DAO के लॉकर में मिले करोड़ों के सोना-हीरा के जेवरात, विजिलेंस ने रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार Bihar News: आर्थिक सर्वेक्षण में बिहार के 38 जिलों की रैंकिंग जारी, जानिए.. कौन है सबसे अमीर और कौन सबसे गरीब जिला?

धनबाद में भूधंसान से बड़ा हादसा, 200 मजदूरों की दबे होने की आशंका

धनबाद के रामकनाली ओपी क्षेत्र में अवैध खनन के कारण भूधंसान हुआ। हादसे में कई लोगों के दबने, मौत और मवेशियों व वाहनों के जमींदोज होने की खबर। बचाव कार्य जारी।

JHARKHAND

05-Sep-2025 02:50 PM

By First Bihar

DHANBAD: झारखंड के धनबाद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भू-धंसान की घटना से भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान कई लोगों के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। घटना बाघमारा के रामकनाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत बुटु बाबू बंगला के पास स्थित कुम्हार टोली मुंडा घोड़ा इलाके की है। 


जहां अवैध खनन के चलते भू-धंसान से भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान मुंडा घोड़ा खटाल जमींदोज हो गया है। हादसे में खनन में लगे करीब 200 मजदूरों की दबे होने की आशंका जताई जा रही है।  


स्थानीय लोगों की माने तो यहां लंबे समय से अवैध कोयला खनन जारी था। घटना का कारण कोयला खनन माना जा रहा है। भूं-धंसान में बड़ी संख्या में लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। वही तीन लोगों की मौत की खबर आ रही है। वही कई लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। कुछ घायलों का इलाज पास से अस्पताल में चल रहा है। 


भू-धंसान में BCCL की दो बोलेरो गाड़ी समा गई वही मवेशी, घर में रखे पैसे और गहने भी मलबे में दब गये। इस घटना से लोगों को भारी नुकसान हुआ है। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रामकनाली और कतरास थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। 


ग्रामीणों ने इस घटना का कारण अवैध खनन का होना बताया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटनास्थल पर कोयले का हजारों बोरा मौजूद था। हादसे के बाद सैकड़ों बाहरी मजदूर खनन कार्य छोड़कर भाग खड़े हुए। घटना के बाद लोग दहशत में अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। बताया जा रहा है कि यह इलाका पहले से ही डेंजर जोन में शामिल है। फिलहाल कई थानों की पुलिस, CISF और कोल अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद है। राहत और बचाव कार्य जारी है।