ब्रेकिंग न्यूज़

चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप

Home / india / देवबंद के एक मदरसे से संदिग्ध बांग्लादेशी अरेस्ट, इंटेलिजेंस इनपुट के बाद ATS...

देवबंद के एक मदरसे से संदिग्ध बांग्लादेशी अरेस्ट, इंटेलिजेंस इनपुट के बाद ATS का एक्शन

29-Apr-2022 10:02 AM

DESK : दिल्ली के जहांगीरपुरी समेत अन्य राज्यों में रामनवमी और हनुमान जयंती के मौके पर हुई हिंसा की घटनाओं के बाद एंटी टेररिज्म स्क्वाड यानी एटीएस लगातार अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर रहा है। इंटेलिजेंस इनपुट मिलने के बाद एटीएस ने उत्तर प्रदेश के देवबंद स्थित एक मदरसे से युवक को गिरफ्तार किया है। युवक बांग्लादेशी है और इसके बारे में खुफिया एजेंसियों की तरफ से जानकारी मिली थी। आपको बता दें कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के मामले में भी बांग्लादेशी लोगों के ऊपर साजिश रचने का आरोप लगा था।


उत्तर प्रदेश में लगातार संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ एक्शन जारी है। यूपी के देवबंद स्थित एक नामी मदरसे में रह रहे बंगलादेशी युवक की गिरफ्तारी भी इसी सिलसिले में हुई है। इस युवक का नाम तलहा बिन फारुख बताया जा रहा है। इस युवक के पास से फर्जी डॉक्यूमेंट बरामद किए गए हैं। एटीएस ने देर रात इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आज इस मामले को लेकर देवबंद में खलबली मची हुई है।


बताया जा रहा है कि सहारनपुर के देवबंद स्थित इस मदरसे में यह युवक कुछ दिनों से रह रहा था। इसी मदरसे में रहकर वह पढ़ाई कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने इस संदिग्ध बांग्लादेशी युवक को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है। युवक से पूछताछ की जा रही है।