ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / india / देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 122 लोगों की मौत, 3525...

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 122 लोगों की मौत, 3525 नये मरीज पाए गये पॉजिटिव

13-May-2020 09:15 AM

DESK: अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। देश में कोरोना के पिछले 24 घंटे का आंकड़ा जारी हुआ है। देश में पिछले चौबीस घंटे में 122 लोगों की मौत हो गयी है जबकि चौबीस घंटे में 3525 नये मरीज सामने आए हैं। देश  में मरीजों का आंकड़ा 74 हजार से उपर पहुंच चुका है।


देश के अंदर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 74281 पर पहुंच चुकी है। इस वक्त देश के अंदर कोरोना को एकेटिव केसेज की संख्या 47480 है। जबकि 24386 लोग अब ठीक हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 2415 लोगों की मौत हो चुकी है।पिछले 24 घंटे में 122 मरीजों की मौत हो गयी है जबकि 3525 नये मामले सामने आए हैं।


बता दें कि कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए 20 लाख करोड़ रुपये के बड़े आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने इसे आत्मनिर्भर भारत पैकेज नाम दिया है।  पीएम मोदी का यह पैकेज इस मामले में ऐतिहासिक है कि 20 लाख करोड़ रुपये का यह अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक पैकेज है। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में लॉकडाउन 4.0 का एलान किया। पीएम के मुताबिक, नया लॉकडाउन नए नियमों वाला होगा, जो कि राज्यों के सुझाव के अनुसार तय किए जाएंगे। 17 मई को लॉकडाउन 3.0 की अवधि खत्म हो रही है, ऐसे में उसके बाद क्या होगा इसके बारे में पीएम ने बताया। इसकी जानकारी विस्तारपूर्वक 18 मई से पहले दे दी जाएगी। सभी राज्य सरकारों को पंद्रह मई तक केंद्र सरकार को सुझाव देने हैं, जिसके बाद नए लॉकडाउन के नियमों को तय किया जाएगा।