ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / india / देश में कई दिनों बाद 3 लाख से कम नए मामले, 3.78 लाख...

देश में कई दिनों बाद 3 लाख से कम नए मामले, 3.78 लाख मरीज स्वस्थ हुए, एक्टिव केस भी एक लाख घटे

17-May-2021 09:46 AM

DESK : भारत में कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में 2 लाख 81 हजार 683 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। पिछले 26 दिनों में यह पहली बार है, जब एक दिन में 3 लाख से कम नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इससे पहले 20 अप्रैल को कोरोना के 2.94 लाख नए केस सामने आए थे. 


हालांकि, कोरोना की वजह से होने वाली मौतों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही. बीते दिन 4,092 लोगों की मौत हो गई. राहत की बात ये रही कि इस दौरान 3 लाख 78 हजार 388 लोगों ने कोरोना को मात भी दी. यह एक दिन में ठीक होने वालों का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है. इससे पहले 8 मई को 3.86 लाख लोग कोरोना से ठीक हुए थे.


इस तरह एक्टिव केस के आंकड़े में रिकॉर्ड एक लाख 846 की कमी हुई. यह देश में महामारी की शुरुआत के बाद से एक्टिव केस में होने वाली सबसे बड़ी गिरावट है. फिलहाल देश में 35 लाख 12 हजार 660 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है.