ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत

Home / india / देश में : पिछले 24 घंटे में 1 लाख से अधिक नए पॉज़िटिव...

देश में : पिछले 24 घंटे में 1 लाख से अधिक नए पॉज़िटिव मामले मिले, ओमिक्रोन के केस भी बढ़े

07-Jan-2022 09:58 AM

DESK : भारत में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 1.17 लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। दैनिक मामलों में 5 जून, 2021 के बाद यह सबसे अधिक वृद्धि है। आपको बता यह भी बता दें कि देश में कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है। अब तक देश के 26 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में पैर पसार चुके ओमिक्रोन के कुल मामले 2,630 हो गए हैं। 


विशेषज्ञों का कहना है कि ओमिक्रॉन के कारण दूसरी लहर की तुलना में कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है।  इसका मतलब यह है कि दैनिक मामले केवल 10 दिनों में 10 गुना से अधिक हो गए हैं। देश में ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 


news image


news image


देश भर में दर्जनों राज्य सरकारें पहले ही नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन के साथ-साथ साथ-साथ स्कूलों को भी बंद कर चुकी हैं। हालांकि, कई राज्यों में राजनीतिक रैलिया जारी हैं, जहां अगले कुछ हफ्तों और महीनों में चुनाव होने वाले हैं। 


इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को सभी राज्यों को जिला और उप-जिला स्तर पर 24×7 नियंत्रण कक्ष फिर से स्थापित करने का निर्देश दिया है। इसका मकसद गंभीर मरीजों के लिए एम्बुलेंस और अस्पताल के बिस्तर की बुकिंग जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करना है।