ब्रेकिंग न्यूज़

गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत

Home / india / देश में कोरोना से नौवीं मौत, 24 घंटे में चार मरीजों ने तोड़ा...

देश में कोरोना से नौवीं मौत, 24 घंटे में चार मरीजों ने तोड़ा दम

23-Mar-2020 04:50 PM

DESK : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है।देश में कोरोना वायरस से एक और शख्स की मौत हो गई है। पश्चिम बंगाल में 55 साल के एक शख्स की मौत हुई है। इस जानलेवा बीमारी से देश में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 433 है। अकेले 24 घंटे में 50 से अधिक नए मरीज आए हैं और 4 मौतें हुई हैं।


कोरोना वायरस के बाद उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत 10 से अधिक राज्यों के कई शहरों को लॉकडाउन किया गया है।  दिल्ली, राजस्थान, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस की वजह से 31 मार्च तक लॉकडाउन है।  इसके अलावा उत्तर प्रदेश के 16 जिलों को भी 25 मार्च तक लॉकडाउन किया गया है।


इसके बावजूद कई लोग सड़कों पर निकल रहे हैं और लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। इस पर पंजाब ने सख्त कार्रवाई की है। पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सरकार ने पूरे पंजाब में कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। इधऱ बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी लॉकडाउन के उल्लंघन पर सख्ती दिखायी है। उन्होनें अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।