ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत

Home / india / देश में 24 घंटे में कोरोना के 1.42 लाख केस, ओमिक्रोन के कुल...

देश में 24 घंटे में कोरोना के 1.42 लाख केस, ओमिक्रोन के कुल 3,071 मामले

08-Jan-2022 11:04 AM

DESK : देश में कोरोना वायरस के मामलों में बहुत तेजी के साथ इजाफा होता नजर आ रहा है. भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,41,986 नए मामले आए ये हैं. वहीं इसी दौरान 40,895 रिकवरी हुईं और 285 लोगों की कोरोना से मौत हुई. 


वहीं भारत के 27 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के कुल 3,071 मामले सामने आए हैं. ठीक होने वाले मरीज़ों की संख्या 1,203 हुई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी.


तीसरी लहर में यह लगातार दूसरा दिन है जब नए संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख के पार गया है. इससे पहले गुरुवार को 1 लाख 17 हजार 94 केस आए थे. यानी एक दिन में करीब 25 हजार की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.


राज्यों की बात करें तो बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 40,925 केस आए हैं. इसके बाद बंगाल में 18,213 संक्रमितों की पहचान हुई है. 17,335 केस के साथ दिल्ली तीसरे नंबर पर है.