बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
10-Feb-2024 01:02 PM
By First Bihar
DELHI: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने देशभर के करोड़ों कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। ईपीएफओ ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए ब्याज दर में बढ़ोतरी कर दी है। पहले की तुलना में अब कर्मचारियों को 0.10 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा। अब पीएफ अकाउंट पर 8.25% का ब्याज दर दिया जाएगा।
दरअसल, पिछले साल 28 मार्च को ईपीएफओ ने 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि खातों के लिए 8.15 प्रतिशत की ब्याज दर की घोषणा की थी. वहीं ईपीएफओ ने 2022 के लिए 8.10% का ब्याज दिया था। शनिवार को हुई बैठक में 2023-24 के लिए EPF पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर देने का फैसला किया गया है। सीबीटी के फैसले के बाद 2023-24 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर को सहमति के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा जाएगा।
केंद्र सरकार के अनुमोदन के बाद 2023-24 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर ईपीएफओ के छह करोड़ से अधिक ग्राहकों के खातों में जमा की जाएगी। EPFO निजी सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट के तहत ब्याज दर का हर साल ऐलान करती है। ईपीएफओ से करीब 7 करोड़ कर्मचारी जुड़े हुए हैं। ईपीएफओ के ब्याज तय करने के बाद वित्त मंत्रालय अंतिम फैसला लेता है। वित्त मंत्रालय से हरि झंडी मिलने के बाद देशभर में निजी क्षेत्र में काम करने वाले लाखों कर्मियों का बड़ा लाभ मिलेगा।