Delhi Warehouse Fire: राजधानी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में झुलसने के कारण दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।



घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की 15 गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया है। फायर फाइटर्स लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं।



फिलहाल गोदाम में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग की प्राथमिकता फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पाना और किसी अन्य संभावित नुकसान को रोकना है।



आग बुझने के बाद घटनास्थल की जांच की जाएगी। इसके आधार पर आग लगने की वास्तविक वजह का पता लगाया जाएगा। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हैं।