BIHAR NEWS : ड्यूटी पर तैनात NSG कमांडो का निधन, गांव में शोक की लहर Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar Assembly : बिहार के इन इलाकों में बढ़ी मुस्लिम और ईसाईयों की संख्या; बिहार विधानसभा में गरमाई बहस, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा, 6 हजार से अधिक मुर्गियां दफन; Zoo समेत कई इलाकों में अलर्ट चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा, 6 हजार से अधिक मुर्गियां दफन; Zoo समेत कई इलाकों में अलर्ट Bihar Education News : 'यह मछली बाजार नहीं ....', विप में उठा ऐसा सवाल की सभापति ने पहले हम -पहले हम वाले सदस्यों को दी चेतावनी; पढ़ें पूरी खबर Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई ने मर्डर के बाद शव बगीचे में जलाया; एक आरोपी गिरफ्तार Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई ने मर्डर के बाद शव बगीचे में जलाया; एक आरोपी गिरफ्तार Bihar political news : शराब लेकर आते तो सीधे जेल जाते ! नीरज कुमार ने राजद MLC पर कसा तंज,कहा - इनलोगों के पास शराबबंदी कानून को चुनौती देने की हिम्मत नहीं
10-Nov-2025 08:01 PM
By First Bihar
DELHI: देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका हुआ जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। कार ब्लास्ट की घटना में 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वही 12 लोग घायल हो गये हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि धमाके के बाद कार में भीषण आग लग गई जिसकी चपेट में कई लोग आ गए।
राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास इको वैन में जोरदार धमाका होने के बाद अफरातफरी मच गई। घटना लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुई। जहां धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि 12 लोगों के घायल हो गये हैं। घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही मृतकों के शव को लोक नारायण जयप्रकाश अस्पातल (LNJP) ले जाया गया है। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है। धमाका इतना जबरदस्त था कि आधा दर्जन गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और इसकी चपेट में कई लोग आ गये।
घटना सोमवार की शाम 6 बजकर 55 मिनट पर हुई है। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद गाड़ियों में लगी आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। अभी यह क्लियर नहीं हो पाया है कि कार में लगी सीएनजी से धमाका हुआ है या फिर बम ब्लास्ट हुआ है, घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। इस घटना के बाद सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।