ब्रेकिंग न्यूज़

सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

Home / india / भीषण अगलगी की घटना में 9 लोगों की जलकर मौत, 3 बच्चियां भी...

भीषण अगलगी की घटना में 9 लोगों की जलकर मौत, 3 बच्चियां भी शामिल

दिल्ली के पालम इलाके में दुकान और मकान वाली इमारत में भीषण आग लगने से 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जिनमें 3 बच्चियां शामिल हैं। आग बेसमेंट से फैली और पूरा परिवार इसकी चपेट में आ गया।

18-Mar-2026 03:10 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली के पालम मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार को भीषण अग्निकांड में 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में 3 मासूम बच्चियां भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 15, 6 और 3 साल बताई जा रही है। यह दर्दनाक घटना उस इमारत में हुई, जिसमें नीचे कपड़ों और कॉस्मेटिक की दुकानें थीं, जबकि ऊपर परिवार रहता था।


सुबह करीब 7 बजे अचानक आग लगने से पूरे भवन में तेजी से लपटें फैल गईं। नीचे दुकानों में लगी आग और ऊपर भरते धुएं के कारण लोग बाहर नहीं निकल सके। इमारत में बेसमेंट और पांच मंजिलें थीं, और ऊपर जाने-आने का केवल एक ही रास्ता था, जिससे बचाव मुश्किल हो गया।


दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) को सूचना मिलते ही करीब 30 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। राहत और बचाव कार्य के दौरान कई लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। दो लोगों ने इमारत से कूदकर अपनी जान बचाई, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।


अधिकारियों के अनुसार इस हादसे में कुल 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 अन्य घायल हैं और उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। मृतकों की पहचान प्रवेश (33), कमल (39), अनिल (32), आशू (35), दीपिका (28), लाडो (70) और हिमांशी (22) के रूप में हुई है। परिवार पालम गांव का रहने वाला था और पीढ़ियों से कॉस्मेटिक कारोबार से जुड़ा हुआ था। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।