BIHAR NEWS : ड्यूटी पर तैनात NSG कमांडो का निधन, गांव में शोक की लहर Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar Assembly : बिहार के इन इलाकों में बढ़ी मुस्लिम और ईसाईयों की संख्या; बिहार विधानसभा में गरमाई बहस, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा, 6 हजार से अधिक मुर्गियां दफन; Zoo समेत कई इलाकों में अलर्ट चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा, 6 हजार से अधिक मुर्गियां दफन; Zoo समेत कई इलाकों में अलर्ट Bihar Education News : 'यह मछली बाजार नहीं ....', विप में उठा ऐसा सवाल की सभापति ने पहले हम -पहले हम वाले सदस्यों को दी चेतावनी; पढ़ें पूरी खबर Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई ने मर्डर के बाद शव बगीचे में जलाया; एक आरोपी गिरफ्तार Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई ने मर्डर के बाद शव बगीचे में जलाया; एक आरोपी गिरफ्तार Bihar political news : शराब लेकर आते तो सीधे जेल जाते ! नीरज कुमार ने राजद MLC पर कसा तंज,कहा - इनलोगों के पास शराबबंदी कानून को चुनौती देने की हिम्मत नहीं
07-Nov-2025 10:04 PM
By FIRST BIHAR
Government Office New Time Table: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ते वायु प्रदूषण और सर्दियों में शहर में भारी ट्रैफिक को देखते हुए नई ऑफिस टाइम की घोषणा की है। इस निर्णय का उद्देश्य सड़क पर एकसाथ वाहनों की भीड़ को कम करना और वायु गुणवत्ता में सुधार करना है।
नई व्यवस्था 15 नवंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 तक लागू रहेगी। इसके तहत दिल्ली सरकार के कार्यालय अब सुबह 10:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुलेंगे। दिल्ली नगर निगम के कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने यह निर्णय पर्यावरण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद लिया।
मौजूदा समय में दिल्ली सरकार के दफ्तर सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुले रहते हैं, जबकि MCD के दफ्तर सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक काम करते हैं। सिर्फ 30 मिनट के अंतर के कारण सुबह और शाम दोनों समय भारी ट्रैफिक और भीड़भाड़ रहती है, जिससे वायु प्रदूषण और बढ़ जाता है।
शुक्रवार सुबह राजधानी में तापमान में हल्की गिरावट आई, वहीं वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के प्रति घंटा AQI बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली का समग्र AQI 311 दर्ज किया गया।राष्ट्रीय राजधानी के 38 निगरानी केंद्रों में से 26 केंद्रों ने वायु गुणवत्ता को 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया।