ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / india / Delhi Metro : सीट नहीं मिली तो झगड़े पर उतारू हुई महिला, लड़के...

Delhi Metro : सीट नहीं मिली तो झगड़े पर उतारू हुई महिला, लड़के ने भी दिया कुछ ऐसा जवाब कि हो गई सभी की बोलती बंद

Delhi Metro : ऐसे वीडियोज आजकल सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिलते हैं, जहाँ सीट के लिए एक दूसरे से भिड़ जाना कोई हैरानी वाली बात नहीं, हालांकि यह वीडियो विशेष है.

02-Apr-2025 01:01 PM

By First Bihar

Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो से अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते ही रहते हैं, जहाँ महिला और पुरुषों के बीच सीट पर बैठने के लिए लड़ाइयाँ होती रहती हैं. इसी क्रम में अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे लोग ख़ूब चाव से देख रहे हैं. इस वीडियो में एक शख्स सीट को लेकर महिलाओं के समूह से उलझता दिखाई दे रहा है.


इस वीडियो में एक शख्स अपनी सीट पर बैठा होता है और तभी कुछ महिलाएं उससे सीट को छोड़ने और महिला को सीट पर बैठने देने को कहती हैं. जिसके बाद वह शख्स सीट को छोड़ने से इंकार कर देता है. और उन लोगों के बीच बहस शुरू हो जाती है. इनमें से ही एक महिला ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया.


जिसके बाद वह उस शख्स से कहती दिखाई देती है कि “अब तो आप वायरल हो जाओगे. आपने एक सीट के लिए इतना बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया”. इस पूरे समय वह शख्स अपनी सीट पर आराम से बैठा रहा और इन महिलाओं की बातों का जवाब बड़े ही व्यंगात्मक अंदाज में देता रहा. इस दौरान महिलाएं उसे बड़ा व्यक्ति बनने की भी सलाह दे रही थी.


कुछ देर बाद वह शख्स अपनी सीट पर से उठा और बताया कि वह अगले स्टॉप पर उतर रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया 2 भागों में बंट गया है. एक भाग उस शख्स को सही ठहरा रहा, तो कई यूजर्स ऐसे भी हैं जो उसे गलत और दोषी ठहरा रहे. लोगों ने इस लड़के पर बेकार में झगडा करने का भी आरोप लगाया है.