युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका पूर्णिमा का स्नान बना मातम… बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत, दो अब भी लापता BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा का बड़ा ऐलान, कहा -अगले चरण में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होगा खत्म, इनलोगों पर होगा इस तरह से एक्शन छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं BIHAR NEWS : छपरा जनसंवाद में भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा! गलत जमाबंदी और अवैध कब्जे पर दिए सख्त आदेश, कहा - सीधे FIR करें इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा
15-Apr-2021 02:56 PM
DELHI : बढ़ते कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए सभी राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर गाइडलाइंस जारी कर रही हैं. वहीं देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों पर निंयत्रण रखने के लिए केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है. मॉल, जिम, स्पा सेंटर सब बंद कर दिया गया है. सिर्फ जरूरी सेवाओं को छूट देने की बात कही गई है.
आपको बता दें कि वीकेंड कर्फ्यू की शरुआत शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू होगी जो कि सोमवार सुबह 6 बजे तक चलेगी. दरअसल, गुरूवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और तमाम अला कमान के साथ मिल कर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कोरोना के बढ़ते मामलों पर चर्चा की गई.
बता दें कि देशभर में कोरोना का कहर लगातार जारी है. ऐसे में केजरीवाल ने लोगों से लगातार अपील की और एतियात बरतने को कहा है. लेकिन दिल्ली के लोगों पर इसका कुछ खासा र्फक नहीं पड़ा है. जिसको देखते हुए आज दिल्ली सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू को लेकर निर्देश जारी किया है. बता दें कि कई सेवाओं जैसे मॉल, जिम, स्पा, बाजारों को बंद किया गया है, जबकि सिनेमा हॉल को 30 फीसदी लोगों के साथ चलाने का आदेश जारी किया गया है.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पांच दिन लोग काम करें, लेकिन वीकेंड में घरों में रहने की कोशिश करें. अगर किसी को अस्पताल जाना है, एयरपोर्ट, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन उन लोगों को वीकेंड कर्फ्यू के दौरान पास लेना अनिर्वाय होगा. गौरतलब हो कि कोरोना के आकड़ों में लगातार इज्जाफा हो रहा है. बीते ही दिन राजधानी दिल्ली में कोरोना के 17,282 नए मामले सामने आए हैं.