ब्रेकिंग न्यूज़

पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई

Home / india / दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 120 साल पुराना रिकॉर्ड, 2.4 डिग्री तक लुढ़का...

दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 120 साल पुराना रिकॉर्ड, 2.4 डिग्री तक लुढ़का पारा, नये साल पर सर्दी का सितम रहेगा जारी

28-Dec-2019 07:29 AM

DELHI: राजधानी दिल्ली में ठंड ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दिल्ली वाले सर्दी के सितम से परेशान हैं. दिल्ली के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के सफदरजंग इलाके में आज सुबह 2.4 डिग्री तक पारा लुढ़क गया. दिल्ली में कल न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.


मौसम विभाग के मुताबिक 120 साल बाद दिल्ली में यह सबसे ठंडा दिसंबर है. इससे पहले इतनी भीषण सर्दी साल 1901 के दिसंबर महीने में थी. वहीं दिल्ली वालों को फिलहाल सर्दी के सितम से कोई राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में ठंड का कहर जारी रहेगा.


वहीं पहाड़ों पर तापमान माइनस 20 से माइनस 30 डिग्री तक लुढ़क चुका है. उत्तराखंड, कश्मीर और हिमाचल में भीषण बर्फबारी हो रही है तो दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में शीतलहर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह दिल्ली के लोगों को सर्द हवाओं के साथ-साथ हल्की बारिश भी झेलनी पड़ेगी. ऐसी संभावना है कि 31 दिसंबर की रात से 2 जनवरी तक दिल्ली-एनसीआर में बूंदा-बांदी के साथ बर्फीली हवा भी चलेगी.