हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
30-Nov-2019 02:37 PM
DELHI: राजधानी दिल्ली में एक फ्लैट से 55 साल की महिला की डेड बॉडी संदिग्ध हालत में मिली है. घटना गुलाबी बाग इलाके की है. शुरुआती रिपोर्ट्स में महिला के साथ रेप के बाद मर्डर करने का शक है. महिला की लाश उसी के फ्लैट से मिली है जिसमें वो अकेले रहती थी.
बताया जा रहा है कि रेप के बाद महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई है. घटना की सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ. पुलिस के मुताबिक महिला एक दुकान चलाती थी और अपने फ्लैट में वो अकेले रहती थी. घटनास्थल पर शुरुआती जांच से पता चला है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है.
हर रोज की तरह महिला ने जब सुबह अपनी दुकान नहीं खोली तब पड़ोसियों ने खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो महिला की डेड बॉडी पड़ी थी. जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस के मुताबिक वारदात में महिला के ही किसी परिचित का हाथ लग रहा है. सूत्रों के मुताबिक अर्धनग्न हालत में महिला की लाश मिली थी. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.