ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा

Home / india / दिल्ली में हिंसा के बाद अब एक्शन में सरकार, 15 एफआईआर दर्ज.. CRPF...

दिल्ली में हिंसा के बाद अब एक्शन में सरकार, 15 एफआईआर दर्ज.. CRPF की 15 कंपनियां तैनात

27-Jan-2021 08:40 AM

DESK : गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के बाद सरकार एक्शन में आ गई है. पूरी दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस के साथ ही साथ सीआरपीएफ की 15 कंपनियों को तैनात किया गया है. 

कल हुई हिंसा के संबंध में अबतक 15 FIR दर्ज की जा चुकी हैं. 5 FIR ईस्टर्न रेंज में दर्ज़ की गई हैं. नजफगढ़, हरिदास नगर, उत्तम नगर में एक-एक एफआईआर रात हो चुकी थी.  वहीं ट्रैक्टर रैली में हिंसा के बाद सिंघु बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं.  पुलिस ने नई दिल्ली में लूटियन जोन में जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए हैं. इंडिया गेट, प्रगति मैदान और मंडी हाउस जाने वाले रास्ते बंद किए गए है. आईटीओ से कनॉट प्लेस जाने वाले रास्ते बंद किए गए हैं.

बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन कुछ किसान लाल किला पर पहुंच गए थे, जिन्हें मंगलवार की देर रात वहां से हटा कर आंदोलनकारियों से लाल किला खाली करवा लिया गया है. इस हिंसा में करीब 86 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. वहीं, इस दौरान एक प्रदर्शनकारी किसान की मौत भी हो गई.