ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / india / दिल्ली में एक हफ्ते के लिए बढ़ा Lockdown, अब 24 मई तक रहेंगी...

दिल्ली में एक हफ्ते के लिए बढ़ा Lockdown, अब 24 मई तक रहेंगी पाबंदियां

16-May-2021 12:28 PM

DESK: दिल्ली में लॉकडाउन एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान किया। एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। दिल्ली में अब 24 मई तक पाबंदियां जारी रहेगी। 


मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए 17 मई तक लॉकडाउन लगाया गया था। 17 मई को खत्म होने वाले लॉकडाउन को अब 24 मई तक के लिए बढ़ाया गया है। केजरीवाल ने बताया कि वैक्सीन की कमी को लेकर केंद्र सरकार को पत्र भी लिखी गयी है।  


दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में लॉकडाउन का अच्छा असर देखने को मिल रहा है। 26 अप्रैल के बाद से नए मामलों में कमी आने लगी है और पिछले दो-तीन दिनों में संक्रमण की दर भी घटती जा रही है। ऐसे में दिल्ली के हालात अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं।


सीएम केजरीवाल ने कहा कि "लॉकडाउन 17 मई की सुबह 5 बजे तक के लिए था। दिल्ली में काफी अच्छी रिकवरी हो रही है। कोरोना काफी तेजी के साथ कम हो रहा है लेकिन पिछले कुछ दिनों में हमने कोरोना पर जो बढ़त बनाई है। हम नहीं चाहते हैं कि वे खत्म हो इसलिए हम लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ाने जा रहे हैं। अब अगले सोमवार तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है."